शहडोल . शहर से सटे छतवई गांव में वाहन चैकिंग के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व आरटीओ उडऩदस्ता टीम के बीच का कथित आडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
यह ऑडियो भाजपा जिलाध्यक्ष व वाहन चैकिंग में लगे कथित आरटीओ उडऩदस्ता कर्मी के बीच हुई तीखी बहस का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में भूसा लोड वाहन को पकडऩे को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने की बात सामने आई है।
कथित ऑडियो में अपने आप को भाजपा जिलाध्यक्ष बताते हुए वाहन पकडऩे वाले से बात कराने की बात कही जा रही है। इसके बाद संबंधित आरटीओ कर्मी को अपना परिचय दिया लेकिन वह उन्हे जानने से इनकार कर दिया।
भूसा लोड वाहन के चलान को लेकर बात शुरू हुई और धीरे-धीरे बहस शुरू हो गई और बात एक दूसरे को देख लेने तक पहुंच गई। कथित आडियो में आरटीओ कर्मचारी द्वारा कहां जा रहा है कि आप जिलाध्यक्ष बन गए तो क्या राष्ट्रपति बन गए।
इतने में जिलाध्यक्ष मौके पर आने की बात कहते हैं तो कर्मचारी द्वारा कहा जाता है कि आओ यहां सारी जिलाध्यक्षी निकाल दूंगा। कथित आडियो में कर्मचारी अपना नाम रवीन्द्र सिंह बता रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन किसी भाजपा पदाधिकारी का था। भाजपा जिलाध्यक्ष व आरटीओ कर्मी के बीच हुई तीखी बहस वाले ऑडियो की सत्यता तो जांच के बाद ही पता चल पाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष कमलप्रताप सिंह का कहना है कि किसानों के वाहनों को रोककर परेशान किया जा रहा है।
रेत गिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा है, उस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों के साथ इस तरह होने पर मुझे बात करनी पड़ती है। लोग हमसे न्याय की उम्मीद करते हैं।