Close Menu
Satya GathaSatya Gatha
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • साहित्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्वास्थ्य
  • सूचना का अधिकार
  • धर्म/समाज
  • News
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, February 8
Breaking News
  • Epstein Files विवाद पर दलाई लामा कार्यालय का जवाब, आरोपों को बताया भ्रामक
  • तेज रफ़्तार ने ले ली 3 लोगों की जान , शादी का कार्यक्रम मातम में बदला
  • एसआईआर : फर्जी शिकायत कर घर के सदस्यों का ही नाम काटने कर दिया आवेदन
  • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग
  • मऊगंज विधायक के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता
  • पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
  • यूट्यूबर मनीष पटेल ने ब्राह्मण लड़की पर कमेंट किया, दर्ज हो गई एफआईआर
  • रीवा में पोस्टर विवाद पर महापौर ने माफ़ी मांगी, शिवबारात निकालने की तैयारी
Satya GathaSatya Gatha
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • साहित्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्वास्थ्य
  • सूचना का अधिकार
  • धर्म/समाज
  • News
Satya GathaSatya Gatha
You are at:Home » पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त DGP को हटाया, नई तैनाती
News

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त DGP को हटाया, नई तैनाती

Satya GathaBy Satya GathaMarch 18, 2024Updated:March 18, 2024No Comments3 Mins Read18 Views
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

Loksabha Election 2024 : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विवेक सहाय (Vivek Sahay) पश्चिम बंगाल में नए पुलिस महानिदेशक होंगे, वह कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार की जगह लेंगे, जिन्हें भारतीय निर्वाचन आयोग (election commission) ने हटाने का आदेश दिया था।

चुनाव आयोग ने 1988 बैच के अधिकारी और वर्तमान में होम गार्ड के महानिदेशक तथा कमांडेंट जनरल सहाय को नामित किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banarji) के आवास पर 2022 में सुरक्षा के उल्लंघन के बाद उन्हें निदेशक, सुरक्षा के पद से हटा दिया गया था। जब 1989 बैच के अधिकारी राजीव कुमार को पिछले साल सहाय की जगह कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने राजीव कुमार के प्रतिस्थापन के रूप में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम माँगे थे। सहाय के अलावा संजय मुखर्जी (1989 बैच) और डॉ. राजेश कुमार (1990 बैच) के नाम भेजे गये थे। हालांकि, आयोग ने सहाय को तीनों में सबसे वरिष्ठ के रूप में चुना।

राजीव कुमार का नाम पहले भी कई बार विवादों में आया

आयोग ने राजीव कुमार को उनके पद से हटाने के साथ ही यह भी कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव की किसी भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते। कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने के तीन महीने के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया। राजीव कुमार का नाम पहले भी कई बार विवादों में आया है। सारदा चिटफंड घोटाले वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जाँच के घेरे में आ गए थे।

सभी विपक्षी दलों ने कुमार के खिलाफ की थी शिकायत

वर्ष 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें दो बार कोलकाता पुलिस के तत्कालीन आयुक्त के रूप में प्रतिस्थापित किया गया था। हालांकि, चुनाव के बाद राज्य सरकार ने उन्हें फिर उसी पद पर बहाल कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि आयोग के शीर्ष अधिकारियों की हालिया पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान लगभग सभी विपक्षी दलों ने कुमार के खिलाफ शिकायत की थी और उन पर पारदर्शी तरीके से काम नहीं करने का आरोप लगाया है।

उन्हें कुर्सी से हटाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इस कदम का स्वागत किया है। BJP के राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने कहा, “कुमार के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें कुर्सी से हटाना अपरिहार्य था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने शायद कुछ ध्यान में रखते हुए उन्हें नियुक्त किया।”

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा, “अन्यथा एक कुशल पुलिस अधिकारी माने जाने वाले राजीव कुमार के लिए मेरा सिर्फ एक सवाल है। किस बात ने उन्हें इस स्तर तक गिरने पर मजबूर कर दिया कि उनकी छवि बार-बार धूमिल हुई। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने इससे कोई सबक नहीं लिया है।

Bengal Dgp election 2024 Election commision election news news Tmc नई तैनाती पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त DGP को हटाया
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Telegram Email
Previous Articleसुब्रतमणि का टीम इंडिया में चयन, शारजाह में लेंगे हिस्सा
Next Article कांग्रेस के CWC मीटिंग में घोषणा पत्र होगी चर्चा, प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी
Satya Gatha
  • Website

Related Posts

Epstein Files विवाद पर दलाई लामा कार्यालय का जवाब

Epstein Files विवाद पर दलाई लामा कार्यालय का जवाब, आरोपों को बताया भ्रामक

February 8, 2026
Heartbreaking accident near Koshtha of Raipur Karchulian, they were returning after distributing wedding cards.

तेज रफ़्तार ने ले ली 3 लोगों की जान , शादी का कार्यक्रम मातम में बदला

February 8, 2026
Fake complaints in SIR increased the trouble, application for deletion of names of family members was made

एसआईआर : फर्जी शिकायत कर घर के सदस्यों का ही नाम काटने कर दिया आवेदन

February 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • March 2021
  • February 2021

Categories

  • News
  • Rewa
  • कला / साहित्य
  • क्राइम
  • खेल
  • धर्म/समाज
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय / अंतराष्ट्रीय
  • शादी
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सिनेमा
  • सूचना का अधिकार
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© All Rights Reserved 2023, ® Satya Gatha

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.