Thursday, July 17

  
nरीवा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को सभा और रथयात्रा में कांग्रेस और कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार रही है। गहलोत, बघेल या कमलनाथ मुख्यमंत्री नहीं धन कलेक्ट करने वाले कलेक्टर हैं। ये अपने प्रदेश से धन इकट्ठा करते हैं और दिल्ली दरबार में अर्पित कर देते हैं। 2003 से पहले बंटाधारयुग था। यहां की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी के लिए परेशान थी।
nभाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, पहले की सरकारें जनता की नहीं ब​ल्कि किसी जाति, वर्ग और परिवार की होती थीं। ऐसी सरकारें सिर्फ अपना सोचती थीं, समाज का नहीं। कांग्रेस के शासनकाल में कोयला घोटला, कामनवेल्थ घोटाल, टूजी घोटाला, आदर्श घोटाला यानी घोटाले पर घोटाले हुए। मप्र में भी कमलनाथ सरकार घोटालों की सरकार रही। उनके रिश्तेदारों के घरों से ढेर सारा धन निकाला और केस चले। तंज कसा कि काजल की कोठरी में रहोगे तो कालिख लागे ही लागे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का चुनाव प्रदेश का बंटाधार करने वाली कांग्रेस और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने वाली भाजपा के बीच है। लोगों से पूछा ये घोटाले की सरकार है तो ऐसी सरकार बनाना है क्या? इसलिए वोट जाति, भाषा, इलाके, नजदीकी के नाम पर मत देना बल्कि पांच साल जो आपका विकास करे और रक्षा कर सकता है उसको देना।
n—- 
nहम रिपोर्ट कार्ड रख वोट मांगते हैं
nस्टार प्रचार नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूती मिली है। दलित, पीडि़त, शोषित, गरीब, महिला सबको ताकत देने का काम किया है। हम उस पार्टी से आते हैं जो पांच साल में अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रखकर वोट मांगते हैं। हम उनमें से नहीं हैं जो झूठे वायदे कर, गुमराह कर वोट हासिल करते हैं। उन्होंने कई विकास योजनाएं गिनाई और रीवा में भाजपा को जीताने तथा प्रदेश में पुन: सरकार बनाने की अपील की।
n—- 

nn

nn

rewa
n22 सीटों पर फोकस
nभाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा ने करीब 160 किमी की रथयात्रा के जरिए रीवा संभाग की 22 सीटों को साधने की को​शिश की है। वे दोपहर करीब 12 बजे रीवा के त्योंथर आए। वहां से रथ यात्रा के जरिए सिरमौर, सेमरिया, रीवा पहुंचे। रीवा में रोडशो और सभा कर जनता के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।

Share.
Leave A Reply