Saturday, July 19

Coconut And Curry Leaves For Hair: अगर आप भी गर्मियों में बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो नारियल तेल और करी पत्ते का यह घरेलू नुस्खा आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इन दोनों चीजों को मिलाकर आप अपने बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं। जानिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका:

1. गर्मियों में बाल क्यों झड़ते हैं?

गर्मी के मौसम में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाती है। तेज धूप, पसीना और धूल की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी, खराब खानपान, और ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से भी बाल झड़ने लगते हैं। इस मौसम में अगर सही देखभाल न की जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। बाजार के प्रोडक्ट्स में मौजूद रसायन भी बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

2. नारियल तेल और करी पत्ते का असर

नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों को टूटने से बचाता है। यह बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। वहीं, करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम और जरूरी विटामिन्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करने और नए बालों को उगाने में मदद करते हैं। यह दोनों चीजें मिलकर बालों के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा बनाती हैं।

3. नारियल और करी पत्ते का तेल बनाने का तरीका

सामग्री:

  • 1 कटोरी नारियल तेल

  • 15-20 ताजे करी पत्ते

विधि:

  1. सबसे पहले एक कटोरी नारियल तेल लें।

  2. उसमें ताजे करी पत्ते डालें।

  3. फिर इस मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक करी पत्ते कुरकुरे न हो जाएं।

  4. फिर गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।

  5. इस तेल को छानकर कांच की बोतल में भर लें।

4. तेल लगाने का तरीका
  1. इस तेल को हल्का गर्म करें।

  2. अब उंगलियों से स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर अच्छी तरह मसाज करें।

  3. इसे कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें, या आप चाहें तो इसे रातभर लगा रहने दे सकते हैं।

  4. अगले दिन माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

Share.
Leave A Reply