भोपाल । रतलाम में  जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई और उनके पति शंभूलाल चंद्रवंशी सोमवार को  कलेक्टर मीशा सिंह के बंगले के सामने धरने पर बैठे। बताया गया है कि दिन भर कलेक्टर ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। लाला बाई भाजपा से जुड़ी हैं और उनकी यह मांग प्रशासन से संबंधित किसी लंबित मामले को लेकर बताई जा रही है। धरने के दौरान उन्होंने अधिकारियों से संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि बिना मिलने के कई मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और जिला प्रशासन ने फिलहाल स्थिति पर निगरानी रखी हुई है।
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी के कलेक्टर स्वरोचिश सोमवंशी को तत्काल हटाया था। उन पर भी आरोप था कि न तो वह जनप्रतिनिधियों की सुनते हैं और न ही आम जनता से मिलते हैं। इतना ही नहीं वह फील्ड में भी नहीं निकलते और आफिस में भी आम जनता की समस्याएं नहीं सुनते। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री नाराज हुए और तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए।

Share.
Leave A Reply