Congress’s ‘National Talent Hunt’ in Rewa :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता खोज अभियान का आयोजन रीवा शहर के एक निजी होटल में किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में रीवा और शहडोल संभाग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

करीब 110 पंजीकृत प्रतिभागियों में से लगभग 50 ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें सिंगरौली और सतना जिलों की उपस्थिति सबसे अधिक रही। प्रतिभागियों को छह-छह के समूहों में विभाजित कर ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया के अंत में तीन प्रतिभागियों को चुना गया, जिनके नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय ने प्रतिभागियों से वन-टू-वन संवाद कर उनकी समझ, अभिव्यक्ति और राजनीतिक ज्ञान का आकलन किया। उनके साथ प्रवक्ता अपूर्व भारद्वाज, आरटीआई एक्टिविस्ट बीके माला और अनिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

डॉ. अजय उपाध्याय ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की छवि निर्माण में प्रवक्ता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक प्रभावी प्रवक्ता को देश और प्रदेश की गतिविधियों की सटीक जानकारी होना जरूरी है, ताकि वह पार्टी का संदेश जनता तक स्पष्ट रूप से पहुंचा सके। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता और विरोधियों द्वारा फैलाई जाने वाली गलत जानकारी का प्रभावी जवाब देने की आवश्यकता भी बताई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पहले प्रतिभागियों से व्यक्तिगत संवाद किया, फिर उन्हें निर्धारित विषयों पर दो मिनट बोलने का अवसर दिया। बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया।

Share.
Leave A Reply