Saturday, February 7

रीवा। आईजी आफिस में कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। ज्ञापन देकर मांग उठाई कि मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल लंबे समय से लापता हैं। जब भाजपा की सरकार अपने ही पार्टी के एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कैसे दी जा सकती है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे बन गए हैं कि हिंदुत्व का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हिंदू ही खतरे में हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो भाजपा के ही विधायक अपनी सुरक्षा को लेकर अचानक लापता नहीं होते। विधायक के लापता होने के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री की चुप्पी बेहद चिंताजनक है।

पुलिस अधिकारियों से मांग उठाई गई कि मऊगंज क्षेत्र की जनता के हित में शीघ्र विधायक प्रदीप पटेल की तलाश की जाए तथा विधायक के साथ 24 घंटे तैनात रहने वाले पीएसओ की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर प्रदेश की जनता को यह संदेश दिया जाए कि पुलिस प्रशासन सभी की सुरक्षा के प्रति गंभीर एवं सक्षम है।

Share.
Leave A Reply