Saturday, July 19

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करीबी भाजपा नेता को एक रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी है। यह घटना मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में हुई है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी उस समय कुछ पुलिसकर्मी भी मामले को शांत करने पहुंचे थे लेकिन जैसे ही गोली चली मौके पर अफरा तफरी मच गई। कई पुलिस कर्मियों ने सोफे के पीछे छिपकर खुद को बचाने का प्रयास किया।

इस घटना के बाद नागझिरी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है । बताया गया है कि रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा नेता प्रकाश यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे । इसी बातचीत के दौरान ही रिटायर्ड फौजी ने गोली चला दी। शहर के बिल्डर एवं भाजपा नेता प्रकाश यादव को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई गई है।

Share.
Leave A Reply