बडख़रा। कारोबारी महेन्द्र सिंह बाघेल का उनके रीवा के नेहरू नगर स्थित आवास पर बीती रात निधन हो गया। वह रात्रि में सो रहे थे, इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महेन्द्र सिंह का बोरवेल के साथ ही सरकारी भवनों के कांस्ट्रक्शन का भी कई जिलों में काम चलता है। उनके निधन की खबर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार दो मई को गृहग्राम बडख़रा(चुरहट) में किया गया। इस निधन पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, भारतशरण सिंह, राजेश सिंह, बालेन्द्र सिंह, सुखेन्द्र सिंह, दृगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, धीरेश सिंह गहरवार, अजय सिंह राम, मृगेंद्र सिंह , संजय सिंह, बृजेन्द्र सिंह, बाकेलाल सिंह, पुष्पराज सिंह, शेरबहादुर सिंह, अवधराज सिंह सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Previous Articleभ्रष्टाचार के खिलाफ देशभ्रमण पर निकलेंगे विश्वमित्र
Next Article लवमैरिजज करने वाली महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या