Saturday, July 19

Lepa muraina live murder case

nn

 

nn

 मुरैना/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना में हाल में पारिवारिक रंजिश के चलते दिनदहाड़े छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। लेपा कांड के आरोपियों से मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस की मुठभेड़ हुई। पकड़े जाने के डर से पुलिस पर आरोपियों ने गोली चलाई। पुलिस ने आत्म रक्षार्थ फायर किए। गोलियां बंद होने के बाद पुलिस ने तलाशी में दोनों को पकड़ा। मुख्य आरोपी अजीत के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों मुख्य आरोपी अजीत और भूपेंद्र पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों मुख्य आरोपियों पर था तीस-तीस हज़ार का इनाम था। 
nमहुआ थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे अजीत सिंह तोमर और भूपेंद्र तोमर चंबल नदी के उसैथ घाट पर थे। इस दौरान पुलिस और आरोपियों का आमना-सामना हुआ। दोनों तरफ  से फायरिंग हुई, इस फायरिंग में अजीत के पैर में गोली लगी है और भूपेंद्र के सिर में मामूली चोट आई है। अजीत सिंह से एक 315 बोर की राइफल, 2 खाली और 1 भरा हुआ कारतूस जब्त किया है। 
nउल्लेखनीय है कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। लेपा भिड़ोसा गांव में 5 मई को अजीत ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर लेपा गांव में 6 लोगों की हत्या की थी। जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई थी, सभी एक ही परिवार के थे। महुआ थाना पुलिस दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल अंबाह लेकर आई जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को मुरैना लाया गया है। 

Share.
Leave A Reply