America–Israel : ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों की चर्चा पूरी दुनिया में है। ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद अंतरिम रूप से नया लीडर ईरान की सरकार ने चुना था। अब खबर आ रही है कि उसे भी मार दिया गया है। इन घटनाओं ने पश्चिम एशिया सहित दुनिया के कई देशों को दहला दिया है। भारत सहित कई देशों में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। हमलों में ईरान के कई शीर्ष नेताओं और सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं।
इन हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के मारे जाने और युद्ध के कारण ईरान में जान-माल का भारी नुकसान बताया जा रहा है।
कई देशों में फैला संघर्ष
ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल के साथ-साथ बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, ओमान, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। इन हमलों में भी नुकसान की सूचना मिल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई है। हालांकि इन घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
नए अंतरिम सुप्रीम लीडर पर बड़ा दावा
खामेनेई की कथित मौत के बाद Alireza Arafi को अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाए जाने की खबर आई थी। लेकिन अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Mike Flynn ने बड़ा दावा किया है। माइक फ्लिन के अनुसार, अमेरिकी और इज़रायली हमलों में अराफी भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि पदभार संभालने के कुछ समय बाद ही वे हमले में मारे गए। हालांकि इस दावे की भी अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।
—





