Ajay won gold medal in Pencak Silat at Khelo India Beach Games : दमन-दीव में आयोजित किए गए खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में रीवा के उभरते हुए खिलाड़ी अजय कैला ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अजय ने पेंचक सिलाट के 75 किलोग्राम टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल रीवा बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब रीवा का कोई खिलाड़ी खेलो इंडिया बीच गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा है, साथ ही वे इस आयोजन में भाग लेने और स्वर्ण पदक हासिल करने वाले रीवा के पहले एथलीट बन गए हैं।
पेंचक सिलाट इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट में उनकी कुशलता और तकनीक ने उन्हें इस प्रतिस्पर्धा में अव्वल स्थान दिलाया। अजय कैला ने अपनी जीत पर कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैंने कड़ी मेहनत की थी और इस स्वर्ण पदक को रीवा और मध्य प्रदेश के लोगों को समर्पित करता हूं। खेलो इंडिया जैसे मंच ने हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर दिया।
खेलो इंडिया बीच गेम्स के पेंचक सिलाट में अजय ने स्वर्ण पदक जीता
दमन-दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025