Saturday, February 7

छतरपुर। शहर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रशांत सेन ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर आरोपी ने करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने जब खुद को ठगा हुआ महसूस किया तो सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रशांत सेन के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply