Tuesday, December 23

 

रीवा। पोर्न वीडियो देखकर 13 साल के सगे भाई ने 9 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया और बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। मां ने बेटे के इस गुनाह पर पर्दा डालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की नजरों को धोखा नहीं दे पाया। 23 अप्रेल की रात को हुई इस घटना का शुक्रवार को जब सच सामने आया तो पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपी भाई व गुनाह छिपाने पर मां सहित दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।
——————————

यह था घटनाक्रम
रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 9 वर्षीय बच्ची 23 अप्रेल की रात आंगन में अपने भाई के साथ सो रही थी। रात में किसी ने उसके साथ बलात्कार किया और गला घोटकर हत्या कर दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार व हत्या के साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की थी। पुलिस टीम लगातार घटना के संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। घर में फोर्स एंट्री के निशान नहीं मिले थे, जिससे घर वालों पर पुलिस को संदेह था। परिजनों से लगातार पूछताछ के बाद इस घटना की खौफनाक हकीकत सामने आई तो सबके होश उड़ गए। उस बच्ची का 13 वर्षीय भाई पोर्न वीडियो देखता था। वीडियो के प्रभाव में आकर उसने घटना दिनांक को बगल में सो रही छोटी बहन के साथ बलात्कार किया। जब बच्ची पापा से शिकायत करने के लिए बोली तो भाई ने डर के कारण उसका गला दबा दिया। इससे वह अचेत हो गई।

——————————
मां को बताई घटना, दोबारा गला घोटा
रात में भाई ने अंदर सो रही अपनी मां को पूरी घटना बताई। इस पर मां ने बाहर आकर बच्ची को देखा। उसकी सांस चल रही थी, जिस पर भाई ने फिर उसका गला दबा दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। बाद में मां ने दो बेटियों के साथ मिलकर बेटे के अपराध को छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी तैयार की। पुलिस की जांच में पूरे घटनाक्रम की सत्यता सामने आ गई।

——————————

अस्पताल में कीड़ा काटने की जानकारी दी, घटनास्थल भी बदला

मां ने अपने बेटे के गुनाह को छिपाने के लिए हर संभव प्रयास किया। बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची और सोते समय कीड़ा काटने की जानकारी दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका झूठ पकड़ा गया। बाद में उसने घटनास्थल भी बदलकर नहानी के पास बच्ची के पड़े मिलने की जानकारी दी थी, लेकिन वहां घटना के कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले थे। कमरे के आंगन में घटना से जुड़े जो साक्ष्य थे, उसको भी मां ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर मिटा दिया था।

——————–

पूरा सच जानते हुए भी संवेदना बटोर रही थी मां
महिला को हत्या के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने परिजनों के साथ जवा में चक्काजाम किया था। आरोपियों को पकडऩे के लिए ज्ञापन सौंप रही थी। उसने अपनी तरफ से पुलिस का ध्यान हटाने के लिए सारे हथकंडे अपनाए, लेकिन घटना के बाद सामने आए साक्ष्यों ने उसके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया।

——————–
मोबाइल जब्त कर पुलिस रिकवर कराएगी डाटा
उक्त नाबालिग ने अपने मोबाइल व दोस्तों के साथ पोर्न फिल्म देखने की जानकारी दी है। वह कुछ दोस्तों के साथ बकरियां चराने जाता था, जहां वे मोबाइल में पोर्न फिल्म देखते थे। इसके साथ ही उसने अपने मोबाइल में भी पोर्न फिल्म देखने की जानकारी दी है। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। उसका डाटा रिकवर करवाने के लिए उसे साइबर सेल भिजवाया जाएगा।

——————–

9 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या हुई थी। हत्याकांड को उसके भाई ने ही अंजाम दिया था। मां सहित दो बहनों ने  मिलकर उसके गुनाह को छिपाने का प्रयास किया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा

Share.
Leave A Reply