Saturday, July 19

 
nरीवा। महिलाओं को नए जेवर देने के नाम पर ठगी करने वाली महिलाओं का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। पीडि़त महिलाओं ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। नईगढ़ी थाना क्षेत्र में महिला ने कई गांव के लोगों को अपना शिकार बनाया है। उक्त महिला कुछ दिन पूर्व एक महिला आई थी जो लोगों को धन दुगना करने का झांसा दे रही थी। उक्त महिला ने सबसे पहले लोगों से उनके बर्तन लिये और एक बर्तन लेकर जाने पर दूसरे दिन उसे दो नग वापस करती थी।

nn

कई महिलाओं से लोटा, थाली लेकर वह दो नग वापस करती थी। इससे उसने महिलाओं का विश्वास जीत लिया। बाद में उसने महिलाओं को जेवर डबल करने का झांसा दिया था। उसके विश्वास में आकर कई महिलाओं ने उसको अपने जेवर दे दिये। जेवर लेकर महिला लापता हो गई। अर्चना यादव पति अनीश यादव का सात लाकेट का मंगलसूत्र, चांदी की चार पायल, आधा किलो सकरी, कृष्णा शुक्ला का तीन लाकेट का मंगलसूत्र, झुमका व वार्ड क्र. ११ में चार महिलाओं के जेवर महिला ने लिये थे। दूसरे दिन पीडि़त महिलाएं उसका इंतजार कर रही थी लेकिन वह वापस नहीं आई।

nn

महिला के गायब होने की जानकारी लगते ही उनके होश उड़ गए। वे कई गांवों में महिला की तलाश किये लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परेशान होकर नईगढ़ी थाने में पीडि़त महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।  

nn

उक्त महिला पिछले कई सालों से लगातार जिले में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रही है। मऊगंज थाने के डगडौआ गांव से उसने बारह महिलाओं के जेवर पार किये थे। उसके बाद गढ़ थाने के लौरी, रनगढ़, बाबूपुर व मनगवां थाने के आलमगंज से दर्जन भर से अधिक महिलाओं के जेवर ठगे थे। साल में एक बार महिला आती थी और गांवों में घूमकर महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवर ऐंठ लेती है। अभी तक यह शातिर महिला के राडार से बाहर है।

Share.
Leave A Reply