Saturday, July 19

Jaya Bachchan Birthday : बॉलीवुड के सुपर डुपर स्टार महानायक अमिताभ बच्चन की धर्मपत्नी और मशहूर अभिनेत्री, समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन 9 अप्रैल 2023 को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हंै। उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही दुनियाभर के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। जया बच्चन के इस खास दिन पर उन्हें फैंस के लेकर सेलेब्स तक शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी पुत्री श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भी अपनी नानी को कुछ खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 

nनव्या ने अपने   इंस्टाग्राम पर जया बच्चन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने जया की जो तस्वीर शेयर की है वह 1972 की फिल्म शोर की है, जिसमें जया और मनोज कुमार हैं। क्लोजअप फोटो में जया ने साड़ी, डार्क सनग्लासेस और एक बेरेट पहनी हुई हैं। यह फोटो फैंस को काफी अच्छी लग रही है, जिस पर लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।  

nn

फोटो को शेयर करते हुए नव्या नवेली नंदा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, Happy Birth Day Nani (रेड हार्ट इमोजी)। द रियल पावरहाउस। वह जो हम सभी को बांधती है। I Love you, नव्या के इस के इस पोस्ट पर सभी प्रतिक्रिया देते हुए जया बच्चन को बर्थडे विश कर रहे हैं। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बरखा दत्त, सोनाली बेंद्रे, महीप कपूर सहित कई सेलेब्स जया बच्चन को बर्थडे विश किया और अपना प्यार बरसाया।

nn

 

nn

nn

nफैंस भी जया बच्चन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक फैंस ने नव्या के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, इजरायल की ओर से जन्मदिन मुबारक हो जया जी। एक दूसरे यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे जया जी, एक अन्य ने लिखा, एक बहुत बड़ा वाला आपके नानी जी को जन्मदिन की बधाई। पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक। ईश्वर उन्हें सुखी और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

nn

जया ने 1973 में अभिनेता अमिताभ बच्चन संग रचाई थी। उन्होंने 1974 में अपनी पहली संतान, बेटी श्वेता बच्चन और 1976  में बेटे अभिषेक बच्चन का स्वागत किया। श्वेता ने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की। उनके दो बच्चे हैं- नव्या और अगस्त्य नंदा। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी रचाई थी। उनकी एक बेटी है – आराध्या बच्चन।

nn

जया बच्चन की फिल्मी करियर
nएक्ट्रेस जया बच्चन ने साल 1971 में हृषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म च्गुड्डीज् के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखी थीं। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। वह जंजीर और अभिमान (1973), चुपके चुपके, मिली और शोले (1975), सिलसिला (1981) जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह कई अन्य फिल्मों के अलावा फिजा (2000), कभी खुशी कभी गम (2001), और कल हो ना हो (2003) जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं।

nn

इस फिल्म में नजर आएंगी जया
nएक्ट्रेस अगली बार करण जौहर की आगामी रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

nn

 

Share.
Leave A Reply