
Panna, Madhya Pradesh
nपन्ना/सतना. जमीनी रंजिश में रिश्तों का खून हो गया। Panna देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के गोलही मुड़िया गांव में बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाइयों और मां पर गोली से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे दोनों भाई की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी है। सतना जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी ने इस दोहरे हत्याकांड को अपने बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
nग्राम गोलही मुडिय़ा के तीन भाई चरण सिंह, महेंद्र और नरेंद्र सिंह के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को सबसे छोटे भाई नरेंद्र सिंह के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में नरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह का पूरा परिवार व्यस्त था। देर रात खाना के बाद गाना-बजाना हो रहा था। करीब 11 बजे बड़ा भाई चरण सिंह अपने बेटे शुभम सिंह के साथ पहुंचा और जमीन बंटवारे को लेकर बहस करने लगा। इससे तीनों भाइयों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते चरण सिंह और उसके बेटे ने महेंद्र और नरेंद्र पर कट्टे से दनादन फायर कर दिया। गोली नरेंद्र, महेंद्र और बीच बचाव करने पहुंची मां को लगी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए।
n—————-
n अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत
nजन्मदिन की पार्टी के बीच गोली की घटना से दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन परिवार के अन्य सदस्य तीनों को लेकर अस्पताल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल के रास्ते झिरियन मंदिर के पास महेंद्र सिंह की मौत हो गई। दूसरे भाई नरेंद्र को देवेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र से सतना रेफर कर दिया गया, जहां सतना लाते समय रात करीब १२ बजे उसने भी दम तोड़ दिया। मां का सतना जिला अस्पताल में उपचार चल रहा। उसके हाथ में छर्रे लगे हैं। रविवार की सुबह पुलिस ने पन्ना जिला अस्पताल में दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।
n—————-
nपुलिस को मिले पांच खोखे, दो बुलेट
nघटना स्थल से पांच खाली खोले और दो बुलेट बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्ती में लिया है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है।
n————
nअस्पताल में तोड़फोड़
nघटना में मृत दोनों भाइयों के परिजनों ने शनिवार की रात देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ कर दी। पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता भी की। इसकी लिखित शिकायत बीएमओ अभिषेक जैन ने देवेंद्र नगर थाने में दी है।
n
Monday, December 29
Breaking News
- रीवा-इंदौर फ्लाइट में दोनों ओर से मंत्री अपने समर्थकों के साथ पहले दिन करेंगे यात्रा
- वायरल ऑडियो के मामले में भाजपा अध्यक्ष ने की कार्रवाई की उठाई
- खुशखबरी : मध्यप्रदेश में फिर जन्म चीते के शावक, सीएम ने ऐसे दी बधाई
- जिनका 2003 के एसआईआर में नाम छूटा, अब उनके सत्यापन में आ रही समस्या
- बाऊंड्री गिराने के मामले में रिटायर्ड DSP पन्नालाल अवस्थी पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
- दिसंबर में रीवा आएंगी फिल्म अभिनेत्री पूजा चोपड़ा
- रीवा के रघुराज किशोर तिवारी एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए, जानिए इनके बारे में
- MadhyaPradesh : बर्खास्त आरक्षक कोर्ट से बहाल, डीआईजी के भूमिका की होगी जांच




