
– पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
n
nमध्यप्रदेश के हरदा. जिले के हंडिया थाना अंतर्गत आने वाले गांव बेड़ी में शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे एक परिवार के लोगो ने उनकी बेटी लापता होने पर गुस्सा दिखाते हुए दो सगी बहनों को जहर पिला दिया। परिजनों की सूचना पर हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली एक शादीशुदा लड़की राखी के एक पहले घर से बिना बताए कही चली गई है। जिस पर उसके घरवालों ने गांव में रहने वाले लखनलाल विश्वकर्मा के बेटे प्रदीप पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए घर की महिलाओं को लेकर उसके घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने लखनलाल के साथ मारपीट की, वहीं उनकी बेटियों को पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। लड़कियों ने उनसे अपना बचाव किया। लेकिन लापता लड़की के घर की महिलाओं ने लखनलाल की बेटी गौतम विश्वकर्मा 20 वर्ष और पूनम विश्वकर्मा 18 के हाथ पकड़कर उनके मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी और वहां से चले गए। जिला अस्पताल में दोनो लड़कियों को भर्ती किया गया। नायब तहसीलदार रूपकला परमार ने लड़कियों के बयान दर्ज किए।
Friday, November 14
Breaking News
- रीवा के रघुराज किशोर तिवारी एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए, जानिए इनके बारे में
- MadhyaPradesh : बर्खास्त आरक्षक कोर्ट से बहाल, डीआईजी के भूमिका की होगी जांच
- सोशल साइट पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर किशोरी को फंसाया, मिलने के बहाने किया दुष्कर्म
- जो खुद को नहीं समझ पाता उसे दुनिया भी जल्दी भुलाती है : कोविंद
- रीवा से दिल्ली 2.15 घंटे का सफर, 3680 रुपए किराया
- बीएएमओ और सुपरवाइजर को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- मध्यप्रदेश : भ्रष्टाचार की रकम घटा रहे थे अफसर, हाईकोर्ट ने फटकारा तो वसूली शुरू
- जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहा था युवक, रास्ते में …



