Saturday, July 19

Rewa, MadhyaPradesh : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रीवा और शहडोल संभाग की संगठनात्मक बैठक में कई अहम निर्देश दिए हैं। चुनाव के समय संगठन की भूमिका  पर जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में बागी प्रत्याशी हार-जीत का निर्णय करने में चाहे भले ही सक्षम नहीं हो लेकिन माहौल बिगाडऩे का काम जरूर करते हैं। इसका असर फिर चुनावी परिणाम को भी प्रभावित करता है। इसलिए हर सीट पर बागियों को हर हाल में मनाना है। उनसे स्थानीय नेता बात करें और प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेताओं से बात कराएं। यदि जरूरत पड़ेगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बात करेंगे। कोशिश करें कि स्थानीय स्तर पर ही संवाद के जरिए सभी पार्टी के लिए काम करें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश चुनाव भूपेेन्द्र यादव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के साथ ही दोनों संभागों के सभी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, चुनाव अभियान समिति के जिला संयोजक, सांसद, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, दूसरे राज्यों से आए  प्रवासी प्रभारी एवं मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

nn

– बूथ को ही विधानसभा क्षेत्र मानकर ताकत लगाएं
nबैठक में शाह का पूरा जोर बूथ प्रबंधन पर ही रहा। जिला अध्यक्षों से कहा कि पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम है, इसलिए उनसे प्रमुख पदाधिकारी संवाद हर दिन करें और फीडबैक लें। प्रयास यह रहे कि बूथ स्तर पर काम करने वाले लोग उसे ही पूरा विधानसभा क्षेत्र मानकर ताकत लगाएं। हर मतदाता से वोटिंग के पहले पांच बार मिलना है। नेताओं से भी उनका संपर्क कराएं।

nn

– अध्यक्षों ने हर सीट पर जीत का किया दावा
nजिला अध्यक्षों से हर विधानसभा सीट के समीकरणों पर जानकारी ली तो सभी जिलों के अध्यक्षों ने दावा किया कि वह सभी सीटें जीतेंगे। इस पर शाह ने चुटकी भी ली कि झूठा दावा नहीं कर देना। कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटों पर बड़े नेताओं के प्रवास के साथ ही बूथ स्तर पर प्रबंधन की विशेष कार्ययोजना बनाने को भी कहा है।

nn

– घर और गाड़ी पर झंडा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं
nकुछ पदाधिकारियों ने कहा कि वाहन में झंडे लगाए जाने पर पुलिस रोक रही है। इस पर शाह ने कहा कि स्वयं के घर और वाहन पर पार्टी का झंडा लगाया जा सकता है। इसमें आचार संहिता का उल्लंनघन नहीं होता। कहा कि यह जरूर ध्यान रखें कि प्रत्याशी की उसमें तस्वीर नहीं हो। पार्टी के झंडे पर यदि कहीं कार्रवाई की बात आती है तो इसका विरोध करें। 

nn

 

nn

bjp rewa

nn

— प्रत्याशियों को बैठक में नहीं बुलाया
nविधानसभा के प्रत्याशियों को संगठनात्मक बैठक से दूर रखा गया। कुछ स्थानीय  प्रत्याशी बिना बुलाए पहुंचे थे जिन्हें वापस कर दिया गया। हालांकि राजनिवास में कुछ प्रत्याशियों ने मुलाकात की लेकिन उनसे किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं की। 

nn

n– राम मंदिर के साथ मोदी सरकार के भी काम बताएं
nगृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटने को कहा। राममंदिर के मुद्दे पर विशेष फोकस करने और लोकार्पण की तारीख लोगों को बताने कहा। साथ ही मोदी सरकार के अन्य प्रमुख कार्यों में कश्मीर के धारा 370 हटाने, महिला आरक्षण, तीन तलाक, आयुष्मान सहित किसानों, युवाओं से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी देने को कहा है। दुनिया में भारत की शाख प्रधानमंत्री ने स्थापित की, यह भी लोगों को बताएं।

nn

 —
nयह भी निर्देश दिया
n- बूथ के हर कार्यकर्ता को कुछ न कुछ जिम्मेदारी देकर सक्रिय करें।
n- बूथ स्तर पर पार्टी से जुड़े अधिक से अधिक लोग वोट करें, इसके लिए जुट जाएं।
n- हर व्यक्ति से मतदान के पहले पांच बार मिलें कार्यकर्ता, नेता भी करें संपर्क।
n- बूथ को ही विधानसभा क्षेत्र मानकर काम करें, जीत जरूर मिलेगी।
n- कांग्रेस सरकार के समय की चर्चा लोगों के बीच करें, उनकी कमियां बताएं।
n- सरकार की उपलब्धियां हितग्राहियों से लोगों के बीच बताने के लिए प्रेरित करें।
n- कांग्रेस के असंतुष्टों से भी नियमित संवाद जारी रखें।
n- पार्टी प्रमुख पदाधिकारी चुनाव प्रचार के दौरान रात्रि प्रवास भी करें।
n – किसी नेता का यदि क्षेत्र में विरोध है तो उसके स्थान पर दूसरे प्रमुख लोग जाएं और ऐसी सूचनाएं संगठन में उच्च स्तर पर भी दें।
n- बूथ स्तर पर यदि कहीं संगठनात्मक नियुक्तियां करना है तो तत्काल पूरा करें।
n- पार्टी और प्रत्याशी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाएं।
n———————-
n–देवतालाब के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल
nदेवतालाब सीट से कांग्रेस के प्रमुख दावेदार रहे एसएस तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका टिकट काटे जाने के बाद से

Share.
Leave A Reply