
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विंध्य के ब्राह्मण नेता माने जाने वाले श्रीनिवास तिवारी की तीसरी पीढ़ी ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। भोपाल में श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह रीवा जिले के त्योंथर सीट से कांग्रेस के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया और रमाशंकर पटेल के नाम की घोषणा कर दी गई। इससे आहत होकर सिद्धार्थ कई दिनों से भोपाल में ही डेरा जमाए थे। वह भाजपा के नेताओं के संपर्क में थे। वह चाहते हैं कि भाजपा उन्हें त्योंथर से टिकट दे।
nभाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया है कि उनका नाम स्क्रीनिंग कमेटी में रखा जाएगा लेकिन अभी टिकट पक्की होने जैसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। भोपाल में सिद्धार्थ तिवारी ने जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के हाथों सदस्यता ग्रहण की। इससे रीवा जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
n– अब भाजपा में भी बगावत के संकेत
nत्योंथर से कई नेता भाजपा से तैयारी कर रहे थे। इधर सिद्धार्थ तिवारी के भाजपा में शामिल होने के बाद से सोशल मीडिया पर दावेदारों के समर्थक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अब भाजपा में भी कुछ नेता बागी हो सकते हैं।
Saturday, February 14
Breaking News
- राजपाल यादव को मिल रहा इंडस्ट्री का समर्थन, अब इस CEO ने किया साथ देने का ऐलान
- Epstein Files विवाद पर दलाई लामा कार्यालय का जवाब, आरोपों को बताया भ्रामक
- तेज रफ़्तार ने ले ली 3 लोगों की जान , शादी का कार्यक्रम मातम में बदला
- एसआईआर : फर्जी शिकायत कर घर के सदस्यों का ही नाम काटने कर दिया आवेदन
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग
- मऊगंज विधायक के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता
- पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
- यूट्यूबर मनीष पटेल ने ब्राह्मण लड़की पर कमेंट किया, दर्ज हो गई एफआईआर




